आयुध निर्माणियों के चारों संगठन हुए लामबंद

आयुध निर्माणियों के चारों संगठन हुए लामबंद
1 अक्टूबर 2021 को सरकार द्वारा 41 आयुध निर्माणियों को 7 डीपीएसयू मैं तब्दील कर दिया गया तब से सभी कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर है इसका कारण सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के सर्विस कंडीशन का प्रारूप नहीं तय कर पाना था अब ऐसा माना जा रहा है कि सरकार द्वारा सर्विस कंडीशन बना लिया गया है एवं विभिन्न कर्मचारी संगठन जैसे AIDEF INTUC BPMS एवं CDRA द्वारा तभी से यह मांग किया जा रहा है कि कर्मचारियों को प्रसार भारती मॉडल दिया जाए जिसमें कर्मचारियों को अपने सेवा निवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी माना जाए ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा हाई कोर्ट में इसकी अपील की गई थी जिसमें हाई कोर्ट द्वारा कर्मचारियों की सेवा शर्त को पूर्व की भांति रखने हेतु आदेशित किया गया था मगर सरकार ने ना कर्मचारी संगठनों से चर्चा किया ना ही हाई कोर्ट के आदेशों को माना यही से सभी कर्मचारी संगठन एक शुरू में विरोध हेतु लामबंद हुए एवं जॉइंट फोरम बनाकर संयुक्त हस्ताक्षर कर विरोध कार्यक्रम तैयार किया जिसमें सभी कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान पर्चा वितरण आम सभा स्ट्राइक वॉलेट एवं हड़ताल इत्यादि कार्यक्रम कर विरोध प्रदर्शन करना एवं अपनी सेवा शर्त भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु आंदोलन करना है कर्मचारी संगठनों द्वारा यह मांग किया जा रहा है कि सरकार नोटिफिकेशन के माध्यम से सेवा शर्त सुरक्षित करने हेतु दस्तावेज दें जिस पर की सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देकर एक कमेटी बना दिया गया एवं यूनियन की मांग को दरकिनार कर दिया जिससे सभी 41 आयुध निर्माण के कर्मचारियों के भविष्य सेवा शर्त में एक अंधेरा बादल छा गया ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एसएन पाठक एवं महामंत्री श्री सी कुमार ने एक सर्कुलर जारी किया जिसमें सभी संगठन के हस्ताक्षर एवं विरोध हेतु विस्तृत जानकारी है सभी संगठन अपने एफिलिएटिड यूनियनों को यह सर्कुलर जारी किया है एवं विरोध प्रदर्शन हेतु तैयार रहने को कहा गया है सर्कुलर मिलते ही जबलपुर के श्रमिक संगठनों में गहमा गहमी तेज हो गया है खमरिया फैक्ट्री के पुष्पेंद्र सिंह सुकेश दुबे जीसीएफ के विनय गुप्ता रोहित यादव अमित चंदेल वी एफ जे के राम भुवन पटेल वीरेंद्र साहू जीआईएफ के राजेश पटेल मनोज साहू राकेश दुबे सहित ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के संगठन मंत्री अर्नब दास गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य अमरीश सिंह द्वारा सभी कर्मचारियों को अपनी सेवा शर्त एवं भविष्य सुरक्षित हेतु आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है उपरोक्त जानकारी जीसीएफ के जेसीएम सचिव स्टाफ साइड/ मीडिया प्रभारी उत्तम विश्वास के द्वारा दी गई