तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की आश में कर्मचारी, आठ माह के एरियर की मांग

जबलपुर/मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा राज्य के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत केंद्र के समान मंहगाई भत्ता देने का मांग पत्र प्रेषित किया है।
               प्रदेश के लाखों कर्मचारी तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की आश में बैठे हैं, प्रदेश शासन की तरफ से आदेश न होने की वजह से कर्मचारी हताश हैं जबकि केन्द्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में जुलाई 2025 से 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
                वहीं प्रदेश के कर्मचारियों को अभी भी 55 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता ना दिए जाने
से राज्य सरकार के कर्मचारी 3 प्रतिशत पीछे चल रहे है। होली उत्सव के पहले तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की कर्मचारियों को दरकार है, संघ के पदाधिकारियों ने जुलाई माह के साथ ही आठ
माह के एरियर देने को जरूरी बताया है।
                मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश शुक्ला, रजनीश पांडेय, राजू मस्के, योगेन्द्र मिश्रा, रामदास वरकडे, राम शंकर शुक्ला, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, राकेश उपाध्याय, राजा राम डेहरिया, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता ने जल्द लबित मंहगाई भत्ता एवं आठ माह के एरियर के नगद भुगतान की मांग की है।