गाँधी विचारधारा से जुड़ाव एवं युवक को राहुल गाँधी की प्रतिमा बनाने का जूनून

नागपुर/ यह वास्तव में एक बेहद ” प्रेरणादायक और अनूठी कहानी ” है, जो यह दर्शाती है कि जब कोई युवा किसी विचारधारा से गहराई से जुड़ता है, तो उसकी कलात्मक अभिव्यक्ति किस कदर निखर कर सामने आती है।
   महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। जब यही गांधीवादी विचारधारा आधुनिक संदर्भ में ‘ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘ की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और उनके संदेशों से जुड़ती है, तो युवाओं में एक नया उत्साह देखने को मिलता हैकिसी युवा कलाकार द्वारा अपने इसी जुड़ाव और जुनून को राहुल गांधी जी की प्रतिमा बनाकर प्रकट करना, उनकी गहरी निष्ठा और कला के प्रति समर्पण को दिखाता है |नागपुर जिले के कस्वे मेँ रहने वाले अश्वनी कुमार नाम के इस युवक में ‘ राहुल गांधी ‘ के प्रति इतनी गहरी दीवानगी और जुनून था कि उन्होंने फाइबर और मिट्टी की मदद से राहुल गांधी की एक बेहद आकर्षक और आदमकद प्रतिमा (Statue) तैयार की है |
   अद्भुत फिनिशिंग:-  सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और रील्स में देखा जा सकता है कि युवक ने बारीक औजारों और हाथों की कलाकारी से मिट्टी को ऐसा आकार दिया जिससे राहुल गांधी के चेहरे के हाव-भाव, दाढ़ी और बाल स्पष्ट रूप से निखर कर सामने आए |
   राहुल गाँधी जी और गांधीवादी विचारधारा के प्रति इतने अटूट विश्वास का उदाहरण राहुल जी की  ‘ भारत जोड़ो यात्रा ‘ से लेकर ‘ छात्रों की गूँज ‘ कार्यक्रम के दौरान ऐसे जुनून की कलाकृति हजारों हजार देश मेँ देखने को मिल रही हैं |