जीसीएफ के कर्मचारियों ने किया मजदूर संघ  का आभार प्रदर्शन


जबलपुर। बहु प्रतीक्षित ओटी के एरियर्स  का भुगतान आज जीसीएफ में कर दिया गया है लगभग 974 कर्मचारियों का भुगतान उनके खाते में पहुंच गया है कर्मचारियों में भारी जोश एवं उत्साह है कर्मचारियों द्वारा ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  एसएन पाठक एवं महासचिव कामरेड सी कुमार का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मजदूरों के हित में फैसला करवाया जीसीएफ के कर्मचारी मजदूर संघ हथोड़ा के महामंत्री रोहित यादव एवं अध्यक्ष विनय गुप्ता को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं
कर्मचारियों का कहना है जिसे मजदूर संघ हथोड़ा लगातार उक्त मामले में संघर्षरत रही जिसका परिणाम आज जीसीएफ के सभी कर्मचारियों को मिला