उड़ीसा में गांजा की खेती कर जबलपुर में सप्लाई, 3 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार, 7 किलो गांजा जब्त


जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नशे में कड़ा प्रहार करने के निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस एक्शन मोड़ पर आ गई| पुलिस के तमाम अफसर अपनी सीआर बनाने में जुट गए| तिलवारा पुलिस और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर आई तस्करों की गैंग को गिरफ्तार किया है| मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच और तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गढ़ा रेलवे स्टेशन में एक चाय के ठेले के पास तीन महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7 किलो 206 ग्राम गांजा जब्त किया हैं, जिसकी कीमत 3 लाख 60 हजार 300 रुपए की बताई गई है|
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा थाना की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन गढ़ा से लगे हुये चाय के ठेला के पास खड़े बेंडर थाना हरिशंकर रोड जिला बलांगीर उड़ीसा निवासी 29 वर्षीय भुवनेश्वर कुम्भार, डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उड़ीसा निवासी 27 वर्षीय फगनु मांझी, डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उडीसा निवासी 29 वर्षीय सुनप हरिजन, गंगापदर थाना तुमडीबंद जिला कंदोमल उडीसा निवासी 30 वर्षीय काजल मांझी, जोगरमहा थाना दरिंगबडी जिला कंधमाल उडीसा निवासी 35 तपसनी दिगाल, डेडसुली थाना मदनपुर रामपुर जिला कालाहांडी उडीसा निवासी 25 वर्षीय मनिनी दिगाल को गिरफ्तार कर उनके पास रखे बैगों की तलाशी लेने पर 7 किलो 206 ग्राम गांजा जब्त किया है| पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोग उड़ीसा में गांजा की खेती करते है और यहां पीयूष कुशवाहा को गांजा की सप्लाई देने आए थे| पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।