जबलपुर । भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बीकानेर स्वीट्स से एक धार्मिक कार्यक्रम के लिये खरीदी गई पिस्ता बर्फी खाकर फूड प्वाजनिंग का शिकार हुये 17 में से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. यहां गौरतलब है कि भेड़ाघाट निवासी पटेल परिवार द्वारा ग्राम तेवर स्थित त्रिपुर सुदंरी मंदिर में सुहागलों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसके बाद प्रसाद में चढ़ाई गई पिस्ता बर्फी खाने के बाद 17 लोग बीमार होने लगे, इनमें से कुछ को विक्टोरिया अस्पताल में तो 2 लोगों को गोटेगांव की अस्पताल में और कुछ लोग अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराए गये थे. इनमें एक मरीज भेड़ाघाट चौराहा निवासी 45 वर्षीय इन्द्रपाल पटेल की हालत गंभीर होने पर उसे मेट्रो अस्पताल से नागरपुर रिफर कर दिया गया था. जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई. वहीं 3 अन्य लोग गंभीर बीमार बताए जा रहे हैं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि संबंधित मिठाई भेड़ाघाट चौराहे की एक दुकान से खरीदी गई थी। टीम ने दुकान से मिठाई के नमूने जब्त कर लैब जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और स्वास्थ्य विभाग पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, क्षेत्र में मातम……
गौरतलब है कि गत बुधवार 11 फरवरी प्रसाद खाने के कुछ ही घंटों बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को इन्द्रपाल पटेल की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया, लेकिन सुधार नहीं होने पर वापस जबलपुर लाया गया, जहां सोमवार को उनका निधन हो गया।