फ्लाईओवर के लोकार्पण की घड़िया समाप्त, 23 अगस्त को केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

जबलपुर। जबलपुर में निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण का इंतजान अब खत्म हो रहा है| आगामी 23 अगस्त शनिवार को जबलपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दमोहनाका से मदनमहल तक बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े (फ्लाई ओवर ब्रिज) एलीवेटेड कोरिडोर का भव्य लोकार्पण करेंगे| इस संबंध में प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर उद्घाटन करने का आग्रह किया और 23 अगस्त की तारीख तय की गई।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि दमोहनाका से मदनमहल तक लगभग 11 सौ करोड़ की लागत से बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर से जबलपुर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, क्योंकि यह प्रदेश का सबसे बड़ा एलीवेटेड कोरिडोर होने के गौरव के साथ ही जबलपुर शहर के यातायात को सुगम और गतिशील बनाएगा और रेलवे स्टेशन के ऊपर बने केबल स्टे ब्रिज के साथ ब्रिज की सुंदरता भी इससे गुजरने वालों को आकर्षित करेंगी।
श्री सिंह ने फ्लाई ओवर की सौगात के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जबलपुर की जनता को शुभकामनायें दी है।

WhatsApp