जबलपुर। भारतीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की वर्ष 2025-26 के लिए जबलपुर संभाग (महाकौशल) की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा महासभा के संयोजक, अध्यक्ष, डॉ. यतीश जैन द्वारा की गई है। संभागीय प्रचारक नितिन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय एवं मध्य प्रदेश नेतृत्व की सलाह एवं सहमति के आधार पर तीर्थों के संरक्षण और जैन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु यह नवीन कार्यकारिणी मनोनीत की गई है।
नवीन कार्यकारिणी में संयोजकअध्यक्ष डॉ. यतीश जैन, कार्यकारी अध्यक्ष चिंतामणि जैन जबलपुर को मनोनीत किया गया. वइीं एडवोकेट अमिताभ भारती कटनी, निशित जैन जबलपुर, आलोक जैन सागर, पिंकेश पटोरिया परासिया, सीए संजय सिंघई सतना, प्रोफेसर नरेंद्र जैन छतरपुर, और प्रमोद जैन बालाघाट को उपाध्यक्ष बनाया गया।
सचिव जिनेंद्र जैन जबलपुर नियुक्त किये गये. इनके अलावा सह सचिव अवनीश जैन सागर, राजेश जैन दमोह, सतीश जैन साग), एडवोकेट सत्येंद्र जैन, अनिल जैन सेल्स टैक्स, और मनोज जैन सागर बनाए गये. कोषाध्यक्षअभिषेक जैन कटनी, प्रवक्तासंजय सम्यक जबलपुर, मीडिया प्रभारी नितिन जैन, संगठन प्रमुख विकास जैन, शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमुख रजनीश जैन को मनोनीत किया गया. कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डॉ. ज्योति जैन (जबलपुर), श्रीमती नीलांजना जैन (जबलपुर), श्रीमती संगीता जैन (जबलपुर), श्रीमती बिंदिया जैन (जबलपुर), श्रीमती रचना जैन (जबलपुर), श्रीमती शिखा जैन (जबलपुर), श्रीमती प्रतीक्षा जैन (सागर), ब्र. स्मृति दीदी (कटनी), इंजी आशीष जैन और इंजी कीर्ति जैन जबलपुर) को मनोनीत किया गया है।