सीएम बोले- पेंशनर्स को भी जनवरी-फरवरी से लाभ
जबलपुर/मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय शासन ने लिया है।
अब सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव वायु ने बताया है कि पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, योगेन्द्र मिश्रा,राम शंकर शुक्ला, सतीश उपाध्याय, विनय नामदेव, राकेश उपाध्याय, राजा राम डेहरिया, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता ने मध्य प्रदेश शासन के निर्णय का स्वागत किया है संघ की मांग पूरी करने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री मोहन यादव जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।