जेनको क्रि‍केट लीग 9 फरवरी से


जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी तत्वावधान में जेनको क्रिकेट लीग का आयोजन 9 से 14 फरवरी तक रामपुर परिसर स्थित पाण्डुताल खेल मैदान में किया जाएगा। इस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के साथ कार्मिक के परिवार की महिला सदस्यों व बच्चों के लिए मनोरंजक खेल स्पर्धाएं भी आयोजित होंगी।

प्रतियोगिता में पावर जनरेटिंग कम्पनी के मुख्यालय स्थित सभी कार्यालयों एवं रानी अवंती बाई सागर जल विद्युत गृह बरगीनगर के कार्मिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी करेंगे 9 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह अध्यक्षता करेंगे।


तीन वर्ग में 10 टीमों के बीच होगा मुकाबला-जेनको क्रिकेट लीग में वरिष्ठ अभियंता वर्ग की दो टीमें चैलेंजर्स व टाइटन्स, पुरुष अभियंताओं व कार्मिकों की 6 टीमों रॉयल्स, लीजेन्ड्स, हिटर्स, वारियर्स, ग्लेडीएटर्स व चार्जर्स के मध्य मुकाबला होगा। महिला कार्मिकों की दो टीमों वंडर वुमेन्स व पावर एंजेल्स बनाई गई हैं, जिनके मध्य मुकाबला होगा। जेनको क्रिकेट लीग में अधीक्षण अभियंताओं व इनके उच्च पदों के कार्मिकों की दो टीमें चैलेंजर्स व टाइटन्स भी क्रिकेट लीग में उतरेंगी।

महिला सदस्यों के लिए स्पून…..

लेमन दौड़ व कुर्सी दौड़ और बच्चों के लिए स्पून लेमन दौड़ एवं जलेबी दौड़ जैसी मनोरंजक खेल स्पर्धाओं का आयोजन भी होगा।

आयोजन के लिए समिति का गठन……….

जेनको क्रिकेट लीग व खेल स्पर्धा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए एक समिति गठित की गई है। इस समिति के अध्यक्ष संजय कुमार जैन, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सोहानी, विनय नंदन व सचिव दीपक निगम को बनाया गया है। प्रशांत गुप्ता, सुशील कुमार पाल, विकास कुमार शुक्ला, विनीत त्रिपाठी, खुशबू शर्मा, स्वाति सिंह, के. विनय राव, आनंद गुप्ता, अतुल यादव, कुशल जैन, महेन्द्र कुमार सोनी, आदर्श कुमार तिवारी, अमित सिंह चौहान व राजकिशोर सिंह है। महिलाओं हेतु खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन समिति में नेहा सिंह, मनीषा झारिया, हेमलता अग्रवाल, स्मृति उपाध्याय, गरिमा सिंह व अंकिता सिंह समिति के सदस्य के रुप में शामिल हैं।
रामपुर स्थित पाण्डुताल खेल मैदान में क्रिकेट लीग के अंर्तगत प्रतिदिन दो मैचों का आयोजन होगा। प्रथम मैच 9 फरवरी को दोपहर 1 बजे से चैलेंजर्स व टाइटन्स के मध्य खेला जाएगा।