जबलपुर। गत दिवस कलेक्टर आफिस में काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा. दरअसल विवाह पंजीयन कार्यालय में एक प्रेमी युगल द्वारा कोर्ट मेरिज की औपचारिकता पूरी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही हिन्दू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत अपने साथियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँच गए और उन्होंने हर हाल में इस शादी को रोकने की मांग की. बताया जाता है कि लड़की हिन्दू है और लड़का मुस्लिम. दोनों के कोर्ट मैरिज करने की खबर के बाद हिन्दू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक हंगामा किया, जिसके चलते मेरिज आफीसर ने आज होने वाली कोर्ट मेरिज को टाल दिया. इस मौके पर हिन्दु धर्म सेना के संस्थापक योगेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत मुकेश रजक, अरविंद बाबा, अविनाश सुख दान, वंश, कार्तिक, सौरभ,भारत, करण गुप्ता, कार्तिक पटेल उपस्थित रहे|