मंडला। बदलते व्यापारिक परिवेश और लगातार बढ़ती व्यापारिक चुनौतियों के बीच स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने तथा व्यापार को नई दिशा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) की महत्वपूर्ण व्यापारिक मीटिंग मंडला के नर्मदा इन होटल में आयोजित की गई।
बैठक में जबलपुर से अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी एवं जबलपुर जिला मंत्री आशु अग्रवाल सहित मंडला से कैट के अध्यक्ष संजय तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने वर्तमान समय में व्यापार के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। विशेष रूप से राष्ट्रीय कंपनियों, ऑनलाइन व्यापार एवं बड़ी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्थानीय व्यापारी किस प्रकार अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं, इस विषय पर गंभीर मंथन किया गया।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि आज व्यापारी अपने रोजमर्रा के व्यापार में इतना व्यस्त हो जाता है कि अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाता। वर्तमान परिस्थितियों में व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए व्यापारी को अपने व्यापार से समय निकालकर अपने व्यापार पर ही चिंतन, मंथन और भविष्य की रणनीति तैयार करनी होगी।
बैठक की शुरुआत कैट मंडला के अध्यक्ष डॉ संजय तिवारी ने सभी व्यापारी बंधु और जबलपुर से पधारे कैट पदाधिकारियों के स्वागत उद्बोधन के साथ की , कैट मंडला को ज्यादा सशक्त और ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को इस संगठन से जुड़कर मजबूत बनाने का आव्हान किया ।
प्रतिनिधियों ने कहा कि जिस तेजी से व्यापार करने की चुनौतियां बढ़ रही हैं, उसी गति से व्यापारियों को भी एकजुट होकर नई रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। ग्राहकों की बदलती पसंद, ऑनलाइन बाजार, राष्ट्रीय एवं बड़ी कंपनियों की प्रतिस्पर्धा तथा नई व्यापारिक तकनीकों के दौर में स्थानीय व्यापारियों को भी समय के साथ आवश्यक बदलाव करने होंगे।
बैठक में आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए स्थानीय बाजार को मजबूत करने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित व्यापारिक प्रतिनिधियों ने कहा कि स्थानीय व्यापार की मजबूती के लिए व्यापारियों की एकजुटता, आपसी सहयोग, अनुभवों का आदान-प्रदान और समय-समय पर सामूहिक मंथन बेहद आवश्यक है।
संजय तिवारी कैट अध्यक्ष मंडला , अनिल दुबे सचिव , अजय खोत, सुरेंद्र पमनानी, बलराम जसवानी , मधुर चौरसिया, मुकेश जैन, प्रसन्न सराफ, सुनील तिवारी, उमाशंकर कच्छवाहा, सुरेश चौधरी, प्रभात जैन, अरुण अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, एवं बैठक में मंडला एवं आसपास के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े लगभग 45 से अधिक कैट पदाधिकारी एवं व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।