अद्वितीय और अतुलनीय कार्यों से बन रही मध्यप्रदेश  की नई पहचान :-  जगदीश देवड़ा

मंडल प्रशिक्षण वर्ग को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित

जबलपुर। मध्यप्रदेश में अनेक ऐसे कार्य हुए हैं जो असंभव माने जाते थे प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अद्वितीय और अतुलनीय कार्यों से प्रदेश की नई पहचान बन रही है यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर वीर सावरकर मंडल के वर्ग के सत्र को सम्बोधित करते हुए कही।
भाजपा जबलपुर महानगर के पांच मंडलो शहीद भगतसिंह, वीर सावरकर, महाराणा प्रताप, रानी दुर्गावती एवं चंद्रशेखर आज़ाद मंडल में में रविवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आरम्भ हुए जिनमे विषय वक्ताओ ने सत्रों को सम्बोधित किया. दो दिवसीय वर्ग का समापन सोमवार को होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपनी सरकार की उपलब्धि विषय पर मंडल के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास। इसे आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छूने के लिए तैयार है। नागरिकों के सहयोग से विकास के नए लक्ष्यों को प्राप्त करना कठिन नहीं है। भारत देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और साथ ही मध्यप्रदेश भी तेजी से बदल रहा है। 

उन्होंने कहा संपूर्ण विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में राज्य आर्थिक विकास, भौतिक अधोसंरचना, सामाजिक अधोसंरचना निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है इसके लिए इसी वर्ष चार प्रमुख मिशनों को लांच किया गया है। इसका उद्देश्य गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति को सशक्त बनाना है। यह चार मिशन मध्यप्रदेश 2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आधार स्तंभ साबित होंगे। मध्यप्रदेश उद्योग और सेवाओं पर आधारित अर्थव्यवस्था की संरचना और रणनीति में बदलाव की योजना बना रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी श्री राहुल कोठारी ने भी मंडलो के प्रशिक्षण वर्गों में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ताओ से चर्चा की।

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों को भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, दीपांकर बैनर्जी, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, संदीप जैन, संजय यादव, नंदकुमार यादव, श्रीराम शुक्ला, सुरेन्द्र राठौर, दिलीप दुबे, वाणी अहलुवालिया, अमित जैन अमन शर्मा, राहुल दुबे ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र विश्वकर्मा, प्रणय गुप्ता, पुष्पराज सेंगर, विनोद केवट गुड्डा, पुष्पराज पांडे के साथ मंडल के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

:-