जबलपुर महानगर के तीन मंडलों की दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ
जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत जबलपुर महानगर के लोकमान्य तिलक मंडल, छत्रपति शिवाजी एवं अटल बिहारी वाजपेई मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर के नेतृत्व में हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ से प्रारंभ होकर सीमित कार्यकर्ताओं के साथ स्थापित हुई जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर आगे बढ़े, पार्टी निरंतर अपने विचार जनता के समक्ष प्रस्तुत कर देश सेवा करने हेतु संगठित होकर चली, जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई हमारे कार्य पद्धति एवं देशसेवा की भावना जनता के मन में स्थापित है जिसका यह परिणाम है कि आज देश में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्यों में राज्य सरकार स्थापित है जो निरंतर विकास के कार्य कर रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में समृद्ध मध्य प्रदेश की परिकल्पना साकार करने हेतु हमारी सरकार जुटी है एवं निरंतर विकास के कार्य कर रही है।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से प्रत्येक बूथ तक अपनी विचारधारा, कार्य पद्धति से कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करती है एवं आदर्श कार्यकर्ता के निर्माण हेतु प्रशिक्षण अनिवार्य है क्योंकि जिस तरह हम शिक्षा ग्रहण करके अपने सामाजिक जीवन में उच्चता प्राप्त करते हैं उसी तरह भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें आदर्श कार्यकर्ता बनाती है जबलपुर महानगर के प्रत्येक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होना है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करके निरंतर आगे बढ़ता रहा है और यही कारण है कि आज देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है जिसने विगत वर्षों में लगातार जनसेवा करते हुए मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से समृद्ध मध्य प्रदेश की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है आज हम विकसित प्रदेश में निवास करते हैं जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र सरकार को जाता है ।
प्रशिक्षण वर्ग में वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास एवं विकास, अपनी सरकारों की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन, बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं कार्यपद्धति जैसे प्रमुख विषयों पर वक्ता के रूप में सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, डॉ जितेंद्र जामदार, संदीप जैन, नन्द कुमार यादव, दीपांकर बैनर्जी, दिलीप दुबे, अमन शर्मा ने उद्बोधन दिया।
मंडल प्रशिक्षण वर्ग में नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज बिज, तृष्णा चटर्जी, विभा उपाध्याय, अशोक रोहितास, मंडल अध्यक्ष आशीष राव, सौरभ गोयल, ऋषि सोनकर, नीलेन्द्र चटर्जी शेखर पिल्ले, राजेश श्रीवास, दशरथ पिल्ले, विकास बाबरिया, विक्रांत सपेरा, अंकित फ्रांसिस, सोना वर्मा, सुंदर अग्रवाल, गणेश सोंधियाआदि उपस्थित थे।