बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के अस्मिता के प्रतीक : जायसवाल


जबलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने कहा कि—
“बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकारों और सम्मान के प्रतीक थे। उनका संघर्ष सामाजिक न्याय, समानता और जनसशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में आदिवासी समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान ग्लेन पॉल, सुषमा बेन, भारत यदुवंशी, इमाम खान, सुभाष जायसवाल, मोहन दुबे, संतोष नेमा आदि उपस्थित थे।