जबलपुर। श्रमण संस्कृति के प्रथम तीर्थंकर आदि पुरुष भगवान श्री आदिनाथ जी के जन्म-तप कल्याणक महोत्सव को सम्पूर्ण जैन समाज तीर्थंकर दिवस के रूप में 12 मार्च को मनाने जा रहा है।
इस अवसर पर नगर में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (चौधरी) दरहाई एवं श्री शासनोदय तीर्थ बड़ा जैन मंदिर हनुमानताल से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा का आयोजन राष्ट्र संत दिगम्बराचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आर्शीवाद से अभीक्ष्ण ज्ञान के धनी वात्सल्य मुनि त्रय श्री निर्दोष सागर, श्री निर्लोभ सागर जी एवं श्री निरुपम सागर जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी भगवानश्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक द्वय एडव्होकेट विजय चौधरी एवं लायन नरेन्द्र जैन ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव के शोभायात्रा संयोजक राकेश दाऊ ने बताया कि गुरुवार 12 मार्च को प्रातः 7 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जो चौधरी मंदिर से दरहाई, साठियाकुंआ, फूटाताल, खटीक मोहल्ला, सराफा चौक, कमानियागेट, फलमंडी, अंधेरदेव, तुलाराम चौक, नार्मल स्कूल रोड, गंजीपुरा चौक, घमंडी चौक, पुरानी चरहाई, खोवामंडी, कमानियागेट, कोतवाली, दरहाई होते हुए श्री चौधरी के मंदिर में भगवान श्री आदिनाथ जी के अभिषेक पूजन के साथ संपन्न होगी एवं श्री शासनोदय तीर्थ बडा जैन मंदिर हनुमानताल से भी शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो घोड़ा नक्कास, मिलौनीगंज, तमरहाई, कोतवाली होते हुये सराफा में मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर शोभायात्रा मार्ग पर भ्रमण करेंगी ।
समारोह के आयोजक डा. ऋषभ चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा में श्री चौधरी जी के मंदिर एवं श्री शासनोदय तीर्थ बड़ा जैन मंदिर हनुमानताल का रजत रथ एवं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बरियावाला मंदिर की रजत पालकी विशेष धर्मप्रभावना करेगी।
श्री दिगम्बर जैन पंचायत सभा अध्यक्ष कैलाश जैन, महामंत्री अनिल जैन, जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष नितिन बेटिया एवं भगवान श्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारी राजेन्द्र जैन ‘मम्मा’, अशोक जैन फुग्गा, रवि जैन (पूर्व पार्षद), अनुराग गढ़वाल, पराग जैन, जलज जैन, सोनू दिगम्बर, पंकज विद्यार्थी, मुकेश ड्योढ़िया, संजय चौधरी, पंकज जैन, राजेश भारिल्ल, अखिलेश जैन, हेमचंद जैन, रवि चौधरी, संदेश जैन, अशोक जैन, मनोज कुमार, सुबोध कामरेड, सेठ संजय रहवर, विवेक चौधरी आदि ने शोभायात्रा मार्ग पर स्वागत करने एवं शोभायात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है।