निशान साहिब की सेवा के साथ बैसाखी महापर्व का शानदार आगा

जबलपुर उपनगरीय क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा जी. सी.एफ. में साध संगत द्वारा कारसेवा के साथ श्रद्धापूर्वक बसन्ती निशान साहिब लहराया गया । इसके साथ ही 10 दिवसीय बैसाखी महापर्व का शानदार आगाज हुआ । रागी जत्था भाई इंदर सिंह, अधारताल ने सरस गुरुवाणी शबद कीर्तन पेश किया। 13 एवं 14 अप्रैल को यहां धूमधाम के साथ बैसाखी महापर्व मनाया जाएगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हुजूरी रागी जत्था भाई गगनदीप सिंह, ढाड्डी जत्था भाई लवप्रीत सिंह जोश एवं गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी सुखबिंदर सिंह लुधियाना आदि शिरकत करेंगे। प्रधानसाहब एम.एस. नागी ने आभार व्यक्त किया इस मौके पर प्रबन्धक कमेटी के मलकीत सिंह, हरनेक सिंह, रणधीर सिंह, गुरविंदर सिंह, खुशमीत सिंह सेंगर गुरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, अवतार सिंह, अमर सिंह, तेजा सिंह, स्वर्ण सिंह एवं अमरसिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक कर गुरु का लंगर ग्रहण किया । बताया गया कि यहां पर 1941 से लगातार बैसाखी महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव परमदीप सिंह मैनी ने किया। उधर नगर का मुख्य आयोजन गुरुद्वारा प्रेमनगर में 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसके पूर्व 12 अप्रैल को यहां प्रातः 6 बजे नगर कीर्तन प्रभातफेरी निकाली जाएगी और 9.30 बजे तक निशान साहिब लहराया जाएगा।