शासकीय आवासों पर रिटायरमेंट कर्मियों का कब्जा, आवंटित कर्मचारियों को आवास उपलब्ध कराए जाए


जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर विक्टोरिया अस्पताल विभागीय समिति ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर को पत्र देकर मांग की है कि पूर्व में सिविल सर्जन के अधीन जिला चिकित्सालय पम्प हाउस के पीछे बने नवनिर्मित आवासीय शासकीय आवासगृह शैलेंद्र दुबे को उपलब्ध कराया जाए। यह आवास आदेश 26 सितंबर 2025 के द्वारां शैलेन्द्र दुबे को आवासगृह क्रमांक एच/1 आवंटित किया गया है।


ज्ञापन में बताया गया है कि नियमों को तक पर रखते हुए 30 मई 2025 सेवा निवृत कर्मी विगत 6 महीने से मकान खाली नहीं कर रहे है। सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के अनुसार सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी के परिवार के द्वारा केवल 3 माह तक शासकीय आवास में निवास किया जा सकता है। नियम विरूद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारी के द्वारा अनाधिकृत रूप से विक्टोरिया अस्पताल में शासकीय आवास पर कब्ज़ा किया गया है, जिसका शासकीय किराया सेवानिवृत्ति उपरांत कैसे वसूल किया जाएगा।


नियमानुसार शासकीय आवास को रिक्त किए बिना ग्रेच्युटी आदि का भुगतान भी नहीं किया जाता, आवास रिक्त करने के प्रमाण पत्र के पश्चात ही पेंशन प्रकरण प्रेषित किए जाते हैं। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ संघ के अटल उपाध्याय, देवेन्द्र पचोरी, आलोक अग्निहोत्री, आकाश गुप्ता, एस पी बाथरे, वीरेन्द्र चंदेल, रजनीष पाण्ड़ेय, के.जी. पाठक, सतीष उपाध्याय, मनोज सिंह, शैलेन्द्र दुबे, अंकित चौरसिया, निषांत तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, राजेन्द्र त्रिपाठी, राकेश यादव, सुशील गुप्ता, हरीश पचौरी, विनय नामदेव आदि ने शासकीय आवास आवंटित व्यक्ति के उपलब्ध करने की मांग की है।