ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एम.व्ही.ए. का नया ट्रांसफार्मर, महाराष्ट्र से अंतर्राज्यीय विद्युत पारेषण को मिली फ्लेक्सिबिलिटी

जबलपुर। महाराष्ट्र के कमलेश्वर से विद्युत आदान-प्रदान को और अधिक विश्वसनीय एवं लचीला बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको)ने 13 करोड 47 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पांडुर्णा 220 केवी सबस्टेशन पर क्षमता वृद्धि करते हुए एक नया 200 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। … Read more

आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान में पंजाबी दशहरा आज, 75 फुट ऊॅचे रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा

जबलपुर। पंजाबी दशहरा में इस बार जहां 75 फुट ऊॅचें विशालकाय रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा वहीं दूसरी रोमांचकारी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा! प्रख्यात शिवाकाशी, चायना और अन्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के आतिशबाज इन्दधनुषी बहुरंगीय धमाकों का प्रदर्शन करेंगे। आतिशबाजी के नये आयटमों में सिल्वर पोप-पोप, कलरिंग … Read more

डॉग बाइट में जबलपुर मप्र दूसरे नंबर पर, रैबीज नियंत्रण दिवस पर की गई अनदेखी

जबलपुर। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने कहा है कि डॉग बाइट के मामलें में जबलपुर दूसरे नंबर पर है| इस बात का खुलासा राष्ट्रीय रैबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनवरी से जून 2025 के 6 माहों के बीच डॉग बाइट के केसेस पर सर्वे में सामने आया है| इसके बावजूद 28 सितंबर को रेबीज नियंत्रण … Read more

प्रतिबंधित पटाखों पर कार्रवाई क्यों नहीं..?, उपभोक्ता मंच ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा

जबलपुर। नागरिक उपभोक्ता मंच ने दशहरा और दीपावली में देर रात प्रतिबंधित पटाखों के उपयोग पर कार्रवाई की मांग की| मुख्य सचिव को शिकायत भेजकर पटाखों पर नियंत्रण के साथ ही प्रतिबंधित पटाखे विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की हैं| ऐसे में स्वच्छ हवा के पुरस्कार प्राप्त इंदौर तथा जबलपुर में वायु गुणवत्ता खराब होने … Read more

(जबलपुर) 6 वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल में गरबा महोत्सव

जबलपुर। 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी विसबल जबलपुर के सेनानी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में गरबा महोत्सव का आयोजन बटालियन परिसर के पी.टी.एस. प्रांगण में किया गया। जिसमें पुलिस के अधिकारी एवं जावानों के परिवारजनों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया । कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियाँ … Read more

जबलपुर हैप्पी क्लब का गरबा रास 2025

जबलपुर। हैप्पी क्लब द्वारा गरबा रास 2025 का आयोजन तिलहरी में  किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रिया तिवारी द्वारा प्रस्तुत माँ दुर्गा का लाइव अभिनय रहा। प्रतिभागियों को रोमांचक पुरस्कार दिए गए तथा विजेताओं को विशिष्ट अतिथियों द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथियों विधायक अशोक रोहाणी , यामिनी अन्नू सिंह, … Read more

दो दिवसीय सतना प्रवास पर पहुंचेंगे संघ प्रमुख डॉ. भागवत

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का अपने दो दिवसीय निर्धारित प्रवास क्रम पर सतना आगमन हो रहा है|3 अक्टूबर को नागपुर से इतवारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 4 अक्टूबर प्रात: मैहर आगमन होगा| मैहर में विश्व प्रसिद्ध शारदा देवी के दर्शन कर सतना प्रस्थान करेंगे| 5 अक्टूबर को प्रात: … Read more

इंदौर की ‘‘पिंक टीम‘‘ ने सांस्कृतिक संध्या को बनाया अविस्मरणीय, एम.पी. ट्रांसको का निनाद – 2025 का आयोजन

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने अपनी स्थापना के सिल्वर जुबली वर्ष के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिये इंदौर के आंनद मोहन माथुर सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या निनाद-2025 का आयोजन किया, इंदौर की एम.पी. ट्रांसको की महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ‘‘पिंक टीम‘‘ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने के … Read more

एफिलिएशन की अनिवार्यता समाप्त होने से कृषि विवि के अस्तित्व को खतरा और भी बढ़ेगा : मंच का आरोप

जबलपुर। प्रदेश सरकार 16 मई 2011 के उस नोटिफिकेशन में संशोधन करने वाली है, जिसमें कृषि शिक्षण करने वाले कॉलेजों को कृषि विवि के साथ एफिलिएशन (संबद्धता) करने के निर्देश हैं| इस संशोधन से एफिलिएशन की अनिवार्यता नहीं होगी|शासकीय प्रस्ताव की यह जानकारी कृषि सचिव निशांत वरवडे ने डॉ. पीजी नाजपांडे तथा डॉ.आरके चौरसिया को … Read more

एम.पी. ट्रांसको ने राऊ में ऊर्जीकृत किया पावर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर

जबलपुर। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने इंदौर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढता प्रदान करने अपने 132 के.व्ही. सबस्टेशन राऊ में 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का एक नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। 920 लाख रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस … Read more