धनतेरस के लिये दुल्हन की तरह सज गये बाजार, आज बाजारों में होगी जमकर खरीददारी

जबलपुर। दीपोत्सव पर्व की शुरूआत शनिवार को धनतेरस के साथ हो रही दीपोत्सव पर्व की तैयारियों को लेकर पिछले महीने भर से लोग व्यस्त रहे। घर-मकान, प्रतिष्ठान की सफाई पुताई करने के बाद अब लोग त्यौहार मनाने के मूड में आ गये। बाजारों में धनतेरस के लिये सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। दो दिन … Read more

यूपी व राजस्थान की तर्ज पर मप्र के कर्मचारियों को भी बोनस की मांग

जबलपुर। दीपावली के अवसर पर मध्य प्रदेश के समस्त लोकसेवकों को भी तदर्थ बोनस दिए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा कर … Read more

सरकार से ‘प्रसार भारती मॉडल’ अपनाये : पाठक, निगमीकरण के खिलाफ जीसीएफ में गेट सभा

जबलपुर| जीसीएफ (आयुध निर्माणी) के विद्यानगर गेट पर आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने सरकार से स्पष्ट मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों को दिए जा रहे विकल्पों के सिलसिले में सबसे पहले कर्मचारियों की आवाज़ सुनी जाए और उनका विकल्प … Read more

खड़े हाईवा से ट्रक टकराया, चालक की मौत

जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के बहदन पुल के पास एक सड़क पर खड़े हाईवा से मक्का लदा ट्रक टकरा गया| इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, घटना देर रात की बताई गई| टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक का शरीर केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे निकालने में पुलिस और स्थानीय … Read more

मेडिकल रीइंबर्स बिल घोटाले को लेकर विक्टोरिया में ईओडब्ल्यू की दबिश

जबलपुर। जिला चिकित्सालय विक्टोरिया हॉस्पिटल गुरुवार की दोपहर में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने पहुंचकर एकाउंट सेक्शन से मेडीकल रिम्बर्स के बिल व अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए| बताया गया है कि ईओडब्ल्यू द्वारा मेडिकल रीइंबर्स बिल घोटाले की शिकायत को लेकर 11 साल में 17 बार पत्र लिखकर दस्तावेज मांगे … Read more

कलेक्टर एसपी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण

लायसेंस की शर्तों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने गोलबाजार स्थित शहीद स्‍मारक परिसर में लगे पटाखा बाजार का आज शाम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा उपायों, अग्निशमन उपकरणों और दुकानों के बीच की दूरी का बारीकी से जायज़ा लिया तथा दुकानदारों … Read more

किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं, ट्रैक्टर रैली निकाल सिहोरा में भरी हुंकार

संयुक्त मोर्चा के कृषक संगठनों ने एक साथ किसानों की मांगो को लेकर सिहोरा में विशाल ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया। रैली में लगभग 1500 ट्रेक्टरों ने पहरेवा चौक से कृषि उपज मंडी, होते हुए खितौला, सिहोरा की घेरा बंदी की जबलपुर जिले की सभी तहसीलो से बड़ी संख्या में सिहोरा पहुंचे किसानों ने पुराने … Read more

प्रदेश के 412 सब स्टेशनों में कैपेसिटर बैंक स्थापित, गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको का महत्वपूर्ण कदम

जबलपुर। उपभोक्ताओं को मानक वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्रदेश मे कंपनी के 417 सबस्टेशनों में से 412 पर विभिन्न क्षमताओं के कैपेसिटर बैंक कार्य कर रहें है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एमपी ट्रांसको की … Read more

जबलपुर का एयर सर्किट बनाया जाए

जबलपुर। जबलपुर की वायुसेवाओं में सुधार लाने हेतु प्रदेश शासन को जबलपुर का एयर सर्किट बनाना चाहिए। जबलपुर के पांच सौ किलोमीटर की परिधि में आ रहे शहरों तक आ रही वायुसेवाओं का विस्तारीकरण कर उन्हें जबलपुर तक बढ़ाने का यथासंभव प्रयास करना चाहिए। यह कथन है वायुसेवा संघर्ष समिति उड़ान जबलपुर के संयोजक हिमांशु … Read more

मोहनिया में शीघ्र औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा : रोहाणी  

विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी जी ने की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी से मुलाकात।  जबलपुर। केट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मंत्रालय में मुलाकात की और मोहनिया क्षेत्र में उद्योग के लिए जो भूमि आवंटित की गई है उसका … Read more