जबलपुर,। मदन महल पहाड़ी पर आज भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रही। अभियान के चौथे दिन जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर पहाड़ी के हिस्से में बने 14 अतिक्रमण जमींदोज कर दिए। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान 22 परिवारों को उनके घरेलू सामान सहित तेवर में विस्थापित किया गया। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत की जा रही है। गौरतलब है जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से यह अभियान चलाया गया| पूर्व में यहां किए गए सर्वे के दौरान इस क्षेत्र की करीब 21 हेक्टेयर भूमि पर कुल 714 अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने से पहले यहां रहने वाले लोगों को तेवर और भड़पुरा में 450 वर्ग फीट के प्लॉट भी आवंटित किए हैं। इसके अलावा अस्थायी आशियाना बनाने के लिए उन्हें बल्ली, तिरपाल व रस्सी जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा विस्थापन और पुर्नवास के बड़े बड़े दांवे किए जा रहे हैं लेकिन प्रभावितों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि पुर्नवास स्थल पर बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं| लिहाजा उन्हें भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं|