टेंभर भीटा हादसे में में दो व्यक्तियों की करंट लगने से हुई मृत्यु पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने दुख व्यक्त किया.

जिला अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदनायें व्यक्त की.घायलों के चल रहे उपचार की जानकारी भी ली.

जबलपुर – लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने टेंभर भीटा में विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली के तारों से संपर्क में आने पर दो व्यक्तियों की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलने पर श्री सिंह देर रात जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। लोक निर्माण मंत्री ने जिला असप्ताल में उपचार के लिये भर्ती इस हृदय विदारक हादसे में घायल व्यक्तियों और उनके परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की तथा उन्हें समुचित उपचार के निर्देश दिये। लोक निर्माण मंत्री के साथ केंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौजूद थे। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक हादसे में घायल सभी व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।