पद्मश्री संगीतकार रवीन्द्र जैन की मधुर स्मृति में सजी सुरमयी शाम

मुंबई। विगत दिवस संस्कृति प्रोडक्शन हाउस एवं बिग बैड क्रिएटर्स द्वारा पद्मश्री रवीन्द्र जैन की मधुर स्मृति में आयोजित कराओके शो-3 का भव्य आयोजन चार बंगला, अंधेरी पश्चिम स्थित संस्कृति बंगला में किया गया। करीब तीन घंटे चले इस संगीतमय कार्यक्रम में रवीन्द्र जैन के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों ने संगीतप्रेमियों को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें केवल उन्हीं गीतों को प्रस्तुत किया गया, जिनका संगीत संयोजन रवीन्द्र जैन ने किया था। उनके स्वयं के लिखे गीतों के अलावा कविवर इन्द्रजीत तुलसी, साहिर लुधियानवी और आनंद बख्शी जैसे प्रतिष्ठित गीतकारों की रचनाएं भी रवीन्द्र जैन की मधुर धुनों में प्रस्तुत की गईं।इस अवसर पर गायक-संगीतकार रवि जैन, गायक रवि दानिश, गायक शाहनवाज, गायिका राजवी खान तथा अभिनेत्री एवं गायिका रीना अग्रवाल को जितेन्द्र शर्मा एवं रूपाली शर्मा ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में रवि जैन, रवि दानिश, रीना अग्रवाल, राजवी खान, शाहनवाज, यूनुस मिर्जा, कृष्णा राठौर, रचना वर्तक, भूमि जनबंधू, जोया खान और संस्कृति ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। रवीन्द्र जैन की सदाबहार धुनों से सजी प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को उनकी संगीत विरासत की यादों से जोड़ दिया। सभागार संगीतप्रेमियों और आमंत्रित अतिथियों से भरा रहा तथा श्रोताओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन शामी एम. इरफान ने किया। कार्यक्रम के समापन पर जितेन्द्र शर्मा ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संयोजन में सनी कपूर, सिकंदर शाह, पंडित सुभाषचंद्र त्रिपाठी और कृष्णा गौतम की विशेष भूमिका रही।
कराओके शो-3 के माध्यम से रवीन्द्र जैन की समृद्ध संगीत विरासत को याद करने और उनकी अमर रचनाओं को नई पीढ़ी एवं संगीतप्रेमियों तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास किया गया।शो आर्गनाइजर शामी एम इरफ़ान ने मीडिया को बताया कि, उनका अगला कार्यक्रम गोरेगांव पश्चिम स्थित माय स्टेज हाल में 31 अक्टूबर को होगा, जिसमें संगीतकार एस डी बर्मन की मधुर धुनों से सजे तीस लोकप्रिय गीतो को बारह गायक- गारिका अपनी आवाज में प्रस्तुत करेंगे।