जबलपुर। शहर के ऐतिहासिक मुख्य दशहरा चल समारोह की अगुवाई करने वाली 162 वर्ष प्राचीन श्री गोविंदगंज रामलीला समिति धर्मप्राण जनता के बीच जीवंत झांकियों के माध्यम से समाज को संदेश भी देती है, और दशहरा चलसमारोह को भव्यता भी प्रदान करती है। हर बार की तरह इस बार भी रामलीला जुलूस की झांकियों में धर्म-राजनीति-समाज सबका चित्रण रहेगा। इस बार कई झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।
राष्ट्रीय स्वाभिमान की निकलेगी झांकी…….
गोविंदगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि समिति द्वारा जी तोड़ मेहनत के बाद तैयार की जाने वाली विभिन्न झांकियों को जनता के बीच आकर्षण का केंद्र बनाने तरह-तरह के जतन किए जाते हैं। इस बार चलित झांकी में राष्ट्रीय स्वाभिमान, सामाजिक कुरीतियों, धार्मिक संदेश देने वाली कई झांकी निकाली जाएंगी। राम रावण युद्ध, कुंभकरण मेघनाथ रावण के पुतले, इजरायल युद्ध, हामुर्ज, जेनजी, सहित कई झांकियां जनाकषर्ण का केंन्द्र रहेंगी।
दशानन वध से होगा समापन……….
श्री तिवारी ने बताया कि मुख्य चल समारोह के समापन पर अहंकार के दशानन का वध भगवान श्रीराम करेंगे। चल समारोह 20 अक्टूबर की शाम सायं 4 बजे छोटा फुहारा से प्रारंभ होकर दमोहनाका, बल्देवबाग, रानीताल, पुराना जीएस कॉलेज, गौमाता चौक, एमएलबी होते हुए बस स्टेण्ड के रास्ते मुख्य चल समारोह में शामिल होगा। निर्धारित मार्गों से होता जुआ जुलूस छोटा फुहारा पहुंचेगा, जहां रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद रामलीला में रावण वध लीला का मंचन होगा।