जबलपुर, |* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने नियमित प्रवास के अंतर्गत 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा स्वयंसेवकों एवं दायित्वान कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।प्रवास के प्रथम दिन, 24 अक्टूबर को डॉ. मोहन भागवत जी जबलपुर महानगर में निवासरत मुख्य शिक्षक एवं उनसे ऊपर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक कार्यों से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
प्रवास के दूसरे दिन, 25 अक्टूबर को वे महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में सहभागी होंगे। इस अवसर पर डॉ. भागवत जी युवा स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।प्रवास के अंतिम दिन, 26 अक्टूबर को, डॉ. मोहन भागवत जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी एवं विभाग टोली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में संघ के संगठनात्मक कार्यों, गतिविधियों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी तथा आगामी कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।डॉ. मोहन भागवत जी का यह तीन दिवसीय प्रवास स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, विचार-विमर्श और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।