जबलपुर। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर संस्कारधानी जबलपुर में मां आदिशक्ति की आराधना को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। इसी कड़ी में गढ़ा फाटक स्थित प्रसिद्ध काली धाम में श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति द्वारा 14 फुट ऊंची मां महाकाली की विशाल एवं भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा के प्रथम दर्शन रविवार, 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे होंगे। इस अवसर पर समिति द्वारा भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।मां महाकाली की विशाल प्रतिमा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्सुकता बनी हुई है। नवरात्र के शुभारंभ पर आयोजित होने वाला यह प्रथम दर्शन समारोह भक्तिमय वातावरण में संपन्न होगा। मां महाकाली के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।श्री वृहत महाकाली महोत्सव समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं मां के भक्तों से प्रथम दर्शन समारोह में शामिल होकर मां महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।