निष्काम सेवा और समर्पण की आभा में सजेगा 79वां वार्षिक संत समागम

जबलपुर। संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में होने वाले समागम का मुख्य विषय ‘जागृति’ रखा गया है।समागम को लेकर देशभर से सेवादार और साधसंगत 20 सितंबर से ही सेवा कार्यों में जुटे हैं। निर्माण, शामियाना, स्वच्छता, जल एवं भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न सेवाओं के लिए सेवादार अलग-अलग टीमों में कार्य कर रहे हैं। समागम स्थल का मुख्य प्रवेश द्वार भी आकार ले रहा है, जो प्रेम, समरसता और आत्मिक एकत्व का संदेश देगा।समागम में सेवा, सत्संग, सुमिरन और मानव एकता के माध्यम से जीवन में आध्यात्मिक जागृति का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों और संस्कृतियों से आने वाले श्रद्धालु यहां ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को साकार करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैंसतगुरु माता जी सेवा, परोपकार और प्रभु-स्मरण की प्रेरणा देते हुए कहती हैं— “तन पवित्र सेवा किए, धन पवित्र दिए दान, मन पवित्र हरि भजन से, त्रिविध होई कल्याण।” समागम को मानवता, सद्भाव, समर्पण और एकत्व का पर्व बताया गया है।