जबलपुर । भारत सरकार के ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2026’’ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी), नयागांव, जबलपुर में स्वच्छता एवं जनभागीदारी पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2026’’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक देशभर में मनाया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत–विकसित भारत’’ निर्धारित की गई थी, जिसके तहत स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों की सफाई तथा सफाई मित्रों के सम्मान पर विशेष बल दिया गया।
श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश…………
कार्यक्रम के दौरान एसएलडीसी परिसर में श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रदीप सचान,राजेश गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विवेक अग्रवाल,अनुराग मिश्रा के अलावा सी.एम. जैन, नितेश सिंह,राहुल पांडे, लोकेश श्रीवास्तव,राजीव सिन्हा,ऋषभ नायक, जितेंद्र कुलकर्णी, समीरन रॉय, अनंत कुशवाहा, आनंद मालवीय तथा ऑपरेटर कविता कुशवाहा, अन्नू सिंह, अन्नू दुबे, भावना बेन, प्रतुल तिवारी, मनोज सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
सफाई मित्रों और सुरक्षा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण……..
अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए रक्त परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के माध्यम से कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
मुख्य अभियंता प्रदीप सचान ने स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों से कराया अवगत……….
कार्यक्रम का आयोजन सहायक अभियंता जितेंद्र कुलकर्णी की पहल पर किया गया। मुख्य अभियंता प्रदीप सचान ने स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों से कर्मचारियों को अवगत कराया तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छता मित्रों एवं सुरक्षा कर्मियों के योगदान की सराहना की गई तथा सभी कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।