NSUI ने नेत्रहीन कन्या हाईस्कूल में छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला जबलपुर द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर नेत्रहीन कन्या हाईस्कूल में छात्राओं के साथ आत्मीयता और भाईचारे का पर्व मनाया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सचिन रजक एव छात्र नेता रितिक जैन के नेतृत्व में छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें मिष्ठान, वस्त्र एवं उपहार भेंट किए और उनके साथ समय बिताकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को अपनेपन का अहसास कराने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अल्पाहार किया तथा स्नेहपूर्वक रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आत्मीय और भावुक वातावरण देखने को मिला। छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।

कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के सम्मान, सुरक्षा और सर्वांगीण उत्थान के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया। एनएसयूआई जिला जबलपुर ने कहा कि संगठन भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करने और उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए आवाज उठाने का कार्य निरंतर करता रहेगा।
आज जिलाध्यक्ष सचिन रजक, छात्र नेता रितिक जैन, प्रदेश महासचिव नीलेश माहर,सौरभ गौतम, अपूर्व केसरवानी, अभिनव मिश्रा, आयुष पहारिया,यश सोनी ,जय मिश्रा, पियूष राव सहित भारी संख्या मे छात्र छात्राए उपस्थित थे।