जबलपुर।* विश्व की सबसे बड़ी महिला सेवा संस्था इनर व्हील के 2026-27 थीम *”Grow and Flourish”* को साकार करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर साउथ ने हितकारिणी महिला विद्यालय में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन डॉ. मंजुशा वैषम्पायन की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर संपन्न हुआ।क्लब द्वारा विद्यालय के सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट प्रदान की गई, जिसमें डस्टबिन, ग्लव्स, फिनाइल, झाड़ू, तसले आदि शामिल थे।
कम्युनिटी वेलफेयर के तहत विद्यालय की दीवारों पर स्वच्छता, जल संरक्षण और बालिका शिक्षा के प्रेरक संदेशों के साथ इनर व्हील लोगो प्रदर्शित किया गया।अध्यक्षा नीति अवस्थी व सचिव नुपुर अग्रवाल ने पार्षद अयोध्या तिवारी, पार्षद संतोष दुबे एवं हितकारिणी विद्यालय के श्री निलेश पांडे का स्वागत किया। डॉ. वैषम्पायन ने क्लब के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में शशि अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, इति गुप्ता, अर्चना गर्ग, मयूरी चौरासिया, स्वाति विश्वकर्मा, डॉ. दीपा सिंह ठाकुर, कमलेश आनंद एवं नीना सेठी सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।