जबलपुर। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने अतिरिक्त यात्री यातायात को सुगम बनाने के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों की कुल 38 सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित एवं अनारक्षित सीटों की सुविधा मिलेगी और त्योहार के दौरान यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। पश्चिम मध्य रेल के अनुसार स्पेशल ट्रेनों में भोपाल-रीवा, रीवा-भोपाल, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन, सोगरिया-मथुरा, सोगरिया-जबलपुर तथा कोटा-हजरत निजामुद्दीन मार्ग की ट्रेनें शामिल हैं।
भोपाल-रीवा स्पेशल………..
गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल 25 अगस्त को भोपाल से रात 10:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02156 26 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल 26 एवं 27 अगस्त को भोपाल से रात 10:25 बजे रवाना होगी और सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02190 27 अगस्त को रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल वनवे स्पेशल 29 अगस्त को रीवा से शाम 6:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे रीवा से रवाना होकर सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 02179 31 अगस्त को भोपाल से रात 10:25 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
जबलपुर-निजामुद्दीन स्पेशल…………
गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 29 अगस्त को जबलपुर से रात 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01702 30 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
सोगरिया-मथुरा अनारक्षित स्पेशल…………..
गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया-मथुरा स्पेशल 24 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे सोगरिया से रवाना होकर दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा-सोगरिया स्पेशल इन्हीं तिथियों में दोपहर 3:30 बजे मथुरा से रवाना होकर रात 9:20 बजे सोगरिया पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में 7-7 ट्रिप संचालित होंगी।
सोगरिया-जबलपुर स्पेशल……………
गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया-जबलपुर स्पेशल 21, 23, 25 एवं 27 अगस्त को शाम 6:35 बजे सोगरिया से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:55 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09805 जबलपुर-सोगरिया स्पेशल 22, 24, 26 एवं 28 अगस्त को सुबह 9:10 बजे जबलपुर से रवाना होकर रात 10:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल………..
गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 22, 24 एवं 26 अगस्त को रात 10:15 बजे कोटा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 23, 25 एवं 27 अगस्त को सुबह 9 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर रात 7:35 बजे कोटा पहुंचेगी।