रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चार दिवसीय आधिकारिक जबलपुर दौरा

जबलपुर, रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे हरपाल रूपरा के साथ 21 से 24 अगस्त तक चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जबलपुर आएंगे। यह दौरा रोटरी क्लबों को सशक्त बनाने, उनकी सेवा गतिविधियों की समीक्षा करने तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।मीडिया को जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे नितिन जैन ने बताया कि इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर टीम ओजस्वी, विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों, निदेशकों एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। साथ ही वे डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, सह-चेयरमैन तथा विभिन्न जिला समितियों के सदस्यों के साथ बैठक कर चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा रोटरी वर्ष 2026–27 की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।
इस चार दिवसीय दौरे में 6 ऑफिशियल क्लब विजिट (OCV) एवं 4 पदस्थापना समारोह आयोजित किए जाएंगे। ऑफिशियल क्लब विजिट का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर ग्रेटर, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर साउथ, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर एक्सीलेंस, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर प्रीमियर तथा रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर ईस्ट द्वारा किया जाएगा।वहीं रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर ग्रेटर, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर एक्सीलेंस एवं रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर ईस्ट के इंस्टॉलेशन समारोह आयोजित होंगे, जबकि रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर जलसा का चार्टर हैंडओवर समारोह संपन्न होगा।दौरे के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर क्लब प्रशासन, सदस्यता विकास, रोटरी फाउंडेशन, पब्लिक इमेज, यूथ प्रोग्राम्स एवं विभिन्न सामुदायिक सेवा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा क्लबों को अधिक प्रभावी मानवीय सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करेंगे।इस आधिकारिक दौरे की संपूर्ण रूपरेखा एवं समन्वय असिस्टेंट गवर्नर रोटे रवि वैश्य, रोटे अनिल दुबे, रोटे शोभित वर्मा, रोटे राकेश नेमा एवं रोटे शिखा पौराणिक के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। वहीं सिटी को-ऑर्डिनेटर रोटे अमित जैन सम्पूर्ण कार्यक्रमों के समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं ताकि सभी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे नितिन जैन ने सभी रोटेरियनों मित्रों से अपील की है कि वे सभी निर्धारित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता करें तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे आलम सिंह रूपरा एवं डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटे हरपाल रूपरा का आत्मीय स्वागत कर इस आधिकारिक दौरे को सफल एवं यादगार बनाएं।