रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 21 से चार दिवसीय जबलपुर दौरे पर


जबलपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा 21 से 24 अगस्त तक चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर जबलपुर आएंगे। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला रोटेरियन हरपाल रूपरा भी रहेंगी। दौरे का उद्देश्य रोटरी क्लबों की गतिविधियों की समीक्षा, पदाधिकारियों से संवाद तथा सेवा परियोजनाओं को नई दिशा देना है।डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन नितिन जैन ने बताया कि दौरे के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों, निदेशकों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, सह-चेयरमैन और विभिन्न जिला समितियों के सदस्यों के साथ रोटरी वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं सेवा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।चार दिवसीय प्रवास के दौरान छह ऑफिशियल क्लब विजिट (ओसीवी) और चार विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। ऑफिशियल क्लब विजिट रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर ग्रेटर, साउथ, एक्सीलेंस, संस्कारधानी, प्रीमियर और ईस्ट में होंगे। वहीं रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर ग्रेटर, एक्सीलेंस एवं ईस्ट के पदस्थापना समारोह तथा रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर जलसा का चार्टर हैंडओवर समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
दौरे के दौरान क्लब प्रशासन, सदस्यता विस्तार, रोटरी फाउंडेशन, पब्लिक इमेज, यूथ प्रोग्राम्स तथा विभिन्न सामुदायिक सेवा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्लबों को सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।कार्यक्रमों के समन्वय की जिम्मेदारी असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन रवि वैश्य, अनिल दुबे, शोभित वर्मा, राकेश नेमा और शिखा पौराणिक के मार्गदर्शन में निभाई जा रही है। सिटी को-ऑर्डिनेटर रोटेरियन अमित जैन सभी आयोजनों का समन्वय करेंगे।डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नितिन जैन ने सभी रोटेरियनों से निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा एवं हरपाल रूपरा के आत्मीय स्वागत का आग्रह किया है।