ग्वारीघाट से अतिक्रमण हटाने, रात्रि में अवैध मछली पकड़ने पर कार्यवाही, की मांग

जबलपुर/ मां नर्मदा भक्त स्वर्गीय  सुरेंद्र दुबे की 11वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी में शहर विकास की प्रशंसा,मां नर्मदा जी के तट में अवैध कब्जे को हटाने की मांग और रात्रि में यहाँ से हो रही मछली पकड़ने की प्रक्रिया की निंदा की गई। तैराकियों के लिए समुचित घाट और उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत पर विचार रखे गए। ग्वारीघाट विकास समिति ने घाट में स्नान के पश्चात महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए सामाजिक संस्थाओं से डिब्बे बनवाने की अपील की गई। लाल कुआं हनुमानताल में योगेंद्र दुबे के निवास पर याता यात व्यवस्था के क्षेत्र में फ्लाई ओवर निर्माण की प्रशंसा की गई, नए फ्लाईओवर के निर्माण की कार्यवाही शहर की जनता के लिए महत्वपूर्ण बताई। विचार गोष्ठी में योगेन्द्र दुबे, संजय यादव, अटल उपाध्याय,जवाहर केवट, नरेंद्र सैन, मुकेश सिंह, विनय नामदेव, शेखर मिश्रा, वैभव मसीह, एन के अग्निहोत्री, राजेंद्र कुररिया शामिल थे।