जबलपुर श्रुत पंचमी पर्व जैन समाज के प्रमुख पर्वों में सेएक है ,आज के दिन ही भगवान महावीर की दिव्य देशना को गौतम गणधर ने मौखिक रूप से परिवर्तित करके अक्षर में लिपिबद्ध करके शास्त्रों ,जिनवाणी को रचा था
सुखी होने का कल्याणकारी मार्ग विलुप्त ना हो जाए इसलिए आचार्य घरसेन महाराज आगम में लिपिबद्ध करने का विचार आया तब उन्होंने आचार्य पुष्पदंत महाराज औरआचार्य भूतवाली महाराज को आगम का मौखिक उपदेश दिया और उसे लिपिबद्ध करने के लिए कहा दोनो आचार्य ने सर्वप्रथम षट खंडागम महान ग्रंथ राज में देशना को लिखना प्रारंभ किया और श्रुतपंचमी के दिन ही लिखने का कार्य पूर्ण हुआषडखंडगम ग्रंथ राज में ही सर्वप्रथम णमोकार मंत्र मंगलाचरण के रूप में लिखा गया घरसेन आचार्य के कारण ही 2550 वर्ष के बाद भी हमें श्रुत की आराधना करने का अवसर प्राप्त होता है अर्थात तीर्थंकर की ध्वनि ,उपदेश हमें प्राप्त होते हैं इसीलिए आज के दिन को श्रुत पंचमी दिवस कहते हैंलॉर्ड गंज जैन जैनमंदिर ट्रस्ट कमेटी, जैन पंचायत सभा, संरक्षण सभा ,अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद लॉर्ड गंज शाखा, जैन नवयुवक सभा ने मुनि श्री 108 निष्कप सागर महाराज जी मुनि श्री 105 निष्काम सागर जी महाराज,गुरु मति माताजी दृढ़मति माताजी एवं गु णमती माताजी के ससंग सानिध्य में जिनवाणी शोभा यात्रा निकाली गई जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष श्री कैलाश चंद जी, लॉर्ड गंज जैन मंदिर के अध्यक्ष श्री राजेश जी, चक्रेश नायक शैलेश ,मिंकु ,विमल रूप किरण, नितिनबेटियां ,अतिशय, शुभम ,मयंक, पवित्र, सुबोध कामरेड,सत्येंद्र जी जुग्गूआदि उपस्थित थे
अखिल भारतवर्ष दिगंबर जैन महिला परिषद की की चंदना संभाग की लॉर्ड गण शाखा से संभाग अध्यक्ष श्रीमती संध्या जैन शांत अध्यक्ष मी ना बड़कुल सचिव संजना जैन निशा चौधरी चित्र जैनश्वेता मोदी राजकुमारी प्रतिभा आशा देवरिया नीलिमा जैनशैलजा समीक्षा आरती आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराईजिनवाणी शोभा यात्रा कमानिया गेट से होती हुई खजांची चौक अंधेर देव तुलाराम चौक नॉर्मल स्कूल रोड से लॉर्डगंज थाना होते हुए लाखा भवन में समाप्त हुई ,वहां मुनि राज् एवं गुरुमति माता जी ने धर्म सभा को संबोधित किया