जबलपुर। ब्राह्मणों की बेटियों से संबंध बनाने अथवा विवाह हेतु बेटी दान में देने तक आरक्षण समाप्त न किए जाने संबंधी अजाक्स अधिकारी, कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर ब्राह्मण वर्ग आंदोलित हो गया है।
ब्राह्मणों ने कहा है कि यदि ब्राह्मणों के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिशें न रोकीं गईं तो सनातन धर्म खत्म हो जाएगा। ब्राह्मण मंडल, जबलपुर ने इसे न केवल ब्राह्मण समाज का अपमान बताया है बल्कि उनकी बेटियों की बेइज्जती वाला बयान कहा है।
ब्राह्मण मंडल, जबलपुर के राजेन्द्र तिवारी,प्रकाश कुररिया, उमेश अग्निहोत्री,आनंद उपाध्याय,बलराम शुक्ला,रजनीश त्रिपाठी, रविशंकर दुबे , सुरेश दुबे, गोविंद प्रसाद दुबे एवं अन्य ब्राह्मणों ने संतोष वर्मा पर दांडिक कार्रवाई की मांग की है।
ब्राह्मण का प्रथम स्थान सदैव रहेगा…………..
ब्राह्मण मंडल , जबलपुर के मुखिया राजेन्द्र तिवारी ने कहा है कि ब्राह्मण समाज हमेशा पूज्य रहेगा और उसे कोई भी ताकत कमतर नहीं कर सकती। विभिन्न शास्त्रों ने भी ऐसा ही कहा है। जिसे चंद हिन्दू विरोधी नहीं झुठला सकते।
‘शास्त्रों का रचयिता तथा सत्कर्मों का अनुष्ठान करनेवाला, शिष्यादि की ताड़नकर्ता, वेदादि का वक्ता और सर्व प्राणियों की हितकामना करनेवाला ब्राह्मण कहलाता है। लिहाजा उसके लिए गाली-गलौज या डाँट-डपट के शब्दों का प्रयोग उचित नहीं हैं|
कलेक्टर को ज्ञापन और घेराव आज………..
ब्राह्मण एकता मंच, परशुराम वंशज, सर्वब्राह्मण समाज, सहित अनेक संगठनों ने आईएएस अजाक्स प्रमुख संतोष वर्मा की टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि आज बुधवार 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जायेगा, जिसमें आईएएस संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की जाएगी| विभिन्न संगठनों से पंडित राम दुबे, पंडित योगेंद्र दुबे, सुधीर नायक, आलोक अग्निहोत्री, कपिल दुबे, सहित अनेक विप्र जनों ने सभी ब्राह्मणों से उपस्थिति की अपील की हैं|