जबलपुर,। सोमवार को एक व्यक्ति के उच्च न्यायालय परिसर में शिशु भ्रूण लेकर पहुंचने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सुरक्षा डियूटी में तैनात चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला कि याचिकाकर्ता दयाशंकर पांडे ने गेट नंबर 6 से प्रवेश किया था इस गेट पर एक एएसआई, दो हवलदार, और एक आरक्षक तैनात थे, जिन्हें कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप है निलंबित किया गया|
गौरतलब हो कि रीवा निवासी दयाशंकर पांडे सोमवार को न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ में सोमवार को अपनी याचिका के सिलसिले में पहुंचा । यहां वह पालिथिन में शिशु का भ्रूण लेकर पहुंचा था जिसे देख अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी।
उच्च न्यायालय जैसे अति-संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सोमवार को न्यायालय की सुरक्षा में तैनात एएसआई मुन्ना अहिरवार, प्रधान आरक्षक ब्रहमदत्त व अरुण उपाध्याय के साथ ही आरक्षक प्रतीक सोनकर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।