निहित है

भाजपा ने जबलपुर महानगर के सभी 1041 बूथों में सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 132वां संस्करण

जबलपुर। प्रतिमाह के अंतिम रविवार को आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को भाजपा जबलपुर के सभी 1041 बूथों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा सहित समस्त जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सुना ।

प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने पूर्व विधानसभा के सुभाष चंद्र बोस मंडल के अंतर्गत चित्रकांत शर्मा के निवास पर, सांसद श्री आशीष दुबे ने स्वामी विवेकानंद मंडल में, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीक ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में , महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आचार्य विद्यासागर मंडल में, विधायक अशोक रोहाणी ने भगत सिंह मंडल में, अभिलाष पांडे ने दीनदयाल मंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने विवेकानंद मंडल में, प्रभात साहू ने सुभाषचंद्र बोस मंडल में, महामंत्री पंकज दुबे ने रानी दुर्गावती मंडल में, रंजीत पटेल ने भगत सिंह मंडल में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 132वें एपिसोड में अपने संबोधन में कहा कि दुनिया पहले ही कोविड महामारी के कारण लंबे समय तक कई समस्याओं से गुजरी है।उम्मीद थी कि कोरोना के बाद वैश्विक स्तर पर हालात सुधरेंगे और दुनिया तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगी, इसके विपरीत दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार युद्ध और संघर्ष की स्थिति बनती गई है।उन्होंने खास तौर पर पड़ोसी क्षेत्र में पिछले एक महीने से चल रहे भीषण युद्ध का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में लाखों भारतीयों के परिवार और रिश्तेदार रहते हैं, खासकर खाड़ी देशों में काम करने वाले लोग. उन्होंने खाड़ी देशों का आभार जताते हुए कहा कि वे वहां रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों की मदद कर रहे है ।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस क्षेत्र में युद्ध चल रहा है, वही भारत की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा केंद्र है। इस कारण दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बन रही है।

उन्होंने कहा कि भारत अपने वैश्विक संबंधों और पिछले एक दशक में बनी ताकत के कारण इन परिस्थितियों का मजबूती से सामना कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने इसे चुनौतीपूर्ण समय बताते हुए कहा कि सभी देशवासियों को एकजुट होकर इस संकट से बाहर निकलना होगा. उन्होंने “मन की बात” के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि देशहित को सर्वोपरि रखना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक रहें और किसी भी अफवाह के बहकावे में न आएं।उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे देश ने पहले भी 140 करोड़ देशवासियों की ताकत से बड़े संकटों का सामना किया है, वैसे ही इस बार भी देश एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकल जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत उसके करोड़ों नागरिकों में निहित है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और जब युवाओं की ताकत राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है, तो बड़े बदलाव आते हैं।उन्होंने “माय भारत” संगठन का जिक्र करते हुए बताया कि यह युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ रहा है. बजट फेस्ट और उससे जुड़ी प्रतियोगिताओं में लाखों युवाओं की भागीदारी इसका उदाहरण है, उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार देश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की टी-20 विश्व कप जीत का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल बना. उन्होंने जम्मू-कश्मीर की रणजी ट्रॉफी जीत का भी उल्लेख किया और इसे लंबे इंतजार के बाद मिली बड़ी सफलता बताया. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के युवा नए-नए खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने हाफ मैराथन और स्क्वॉश जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने महिलाओं की भागीदारी की भी सराहना की और कहा कि देश की नारी शक्ति खेलों में अहम भूमिका निभा रही है

मन की बात के कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हमारे नेता देश के प्रधानमंत्री प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को देश की जनता से मन की बात के माध्यम से अपना उद्बोधन देते है एवं सदैव ही देश की तत्कालिक परिस्थितियों से जनता को अवगत कराते है आज भी उनका प्रेरणादायी उद्बोधन वर्तमान में चल रहे वैश्विक संकट के कारण देश में चल रहे ऊर्जा संबंधित तैयारियों के विषय में था उन्होंने देश की शक्ति हमारे नागरिकों को बताकर यह आभास कराया कि जनता ही सबकुछ है एवं देशहित सर्वोपरि है। मन की बात में उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं सहित देशवासियों में को उत्साहित करता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने बताया कि प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को समस्त जनप्रतिनिधियों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ सुना यह इस वर्ष 2026 का तृतीय एवं 132वाँ एपिसोड था जिसमें प्रधानमंत्री ने विभिन्न संस्मरण साझा किए देश की जनता को चल रहे युद्ध संकट के कारण देश में चल रही अफवाहों से बचने का सुझाव भी
दिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समाज के हर विषय पर पूर्ण सूक्ष्मता से कार्य करते हुए देश के विकास में प्राण प्रण से जुटे हैं एवं मन की बात में सभी विषय पर चर्चा करते हुए तात्कालिक मुख्य बिंदु एवं उनके निवारण भी जनता के समक्ष व्यक्त करते हैं।।

प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को समस्त जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा अपने निर्धारित बूथों पर सुना गया।